1. रक्षा मंत्री की वित्तीय शक्तियों में चार गुना वृद्धि की गई है।
रक्षा व्यापार संबंधी प्रक्रियाओं की अड़चनों को दूर करने की दिशा में यह कार्य किया गया है।
2. भारतीय औद्योगिक उत्पादन की दर में विगत वर्ष की तुलना में 0.4 % की कमी आई है। इस गिराक्ट से विनिर्माण में 2% की कमी पायी गई है।
3.वैश्विक ऑयल एंड गैस इंडस्ट्री ने स्पष्ट किया है, 2017 में कच्चे तेल (क्रूड आयल) की कीमतों में कमी नही होगी।
4. टैक्सी ओला ने बद्री राघवन को मुख्य डेटा वैज्ञानिक नियुक्त किया है।
5. आगामी वर्ष पूरे देश में इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर में एडमिशन हेतु एक ही पात्रता परीक्षा आयोजित की जायेगी। मानव संसाधन मंत्रालय ने अनुमति प्रदान की है।
6.प्रसिद्ध भौतिकी वैज्ञानिक , नोबेल पुरस्कार विजेता पीटर मैन्सफील्ड का लंदन में निधन हो गया है। मैन्सफील्ड ने MRI तकनीक का आविष्कार किया था।
7.हेमंत भार्गव को भारत सरकार द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
8.अरुणाचल प्रदेश ई केबिनेट लागू करने वाला पूर्वोत्तर भारत का पहला राज्य बना।
ई-कैबिनेट समाधान के माध्यम से अरुणाचल प्रदेश सरकार अपने निर्णय लेने की प्रक्रिया को कारगर बनाने की योजना तैयार कर रही है।
9.भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बांग्लादेश के विरूद्ध पहले टेस्ट मैच में एक और दोहरा शतक (204) लगाया।
चार सीरीज में चार लगातार दोहरे शतक लगाकर, कोहली ने राहुल द्रविड एंव सर डॉन ब्रेडमेन को पीछे छोड़ दिया है।
10.अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल महासंघ ने अर्जेन्टीना के स्टार पूर्व फुटबालर डिएगो मेराडोना को अपना (फीफा) का ब्रांन्ड ऐंबसडर बनाया है।
11. “खेलियो” को अंडर-17 फुटबाल विश्व कप का शुभंकर बनाया गया है। यह तेंदुए की विशेष प्रजाति है जो कि हिमालयीन क्षेत्र मे पाई जाती है।
भारत की मेजबानी में ,अक्टूबर माह में अंडर -17 फुटबाल विश्वकप का आयोजन किया जा रहा है।
Facebook Comments