1. विदेशी आउटसोर्सिंग रोकने के लिये अमेरिकी सरकार ने दो नवीन विधेयक प्रस्तुत किये है। लगभग 1 लाख वीजा रद्द होने की संभावना। अप्रवासी भारतीयों की मुश्किले बढ सकती है।
2. पाकिस्तान के नए विदेश सचिव के रूप में अब्दुल बासित की नियुक्ति की गई है। वर्तमान तक बासित नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायुक्त के पद पर कार्यरत थे।
3.सस्ते घरो की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करने के लिये सरकार ने अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट को इंफ्रा स्टेटस प्रदान कर दिया है। इसके कारण डिवलपर्स को कई तरह की छूट मिलेगी ।
4. युवा भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली को क्रिकेट की बाइबिल कही जाने वाली प्रतिष्ठित पत्रिका विजडन क्रिकेटर्स के कवर पृष्ठ पर स्थान दिया गया है।
5. ITTF वर्ल्ड टूर इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेट का आधिकारिक लोगो केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने लांच किया।
6. खसरा एंव रूबेला वायरस से भारतीय बच्चों को पूर्ण मुक्त करने के लिये आज से पूरे देश में खसरा-रूबेला टीकाकरण आभियान चलाया जायेगा।
7.ब्रिटेन में 130 किमी./घंटे की रफ्तार का डॉरीस नामक तूफान आया। जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ।
8. काबुल के कसाई नाम से प्रसिद्ध गुलबुद्दीन हिकमतयार को संयुक्त राष्ट्र ने आंतकियों की सूची से बाहर कर दिया है।
9. 7 मुस्लिम बहुल देशों पर लगाये गये प्रनिबंध पर अमेरिकी कोर्ट ने रोक लगा दी है।सिएटल के जज ने ट्रम्प के प्रतिबन्ध आदेश पर रोक लगाने का निर्णय जारी किया है।
10. दिल्ली के सिरीफोर्ट आडीटोरियम में पहला भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है।
11.केन्द्रीय श्रम मंत्रालय के मंत्री बंडारू दत्तात्रेय द्वारा श्रमिक वेतन संशोधित विधेयक 2017 सदन में प्रस्तुत किया गया।